Saharanpur News: कांवड़ लेने गया बेटा, खाली घर से जेवर समेट ले गए चोर
सहारनपुर, अगस्त 8 -- Saharanpur News: सरसावा। कांवड़ यात्रा के दौरान सूने मकान को निशाना बनाकर चोरों ने सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। सरसावा क्षेत्र के गांव पिलखनी निवासी सूरजमल मजदूरी के लिए यमुनानगर गया था, जबकि उसका बेटा विपिन पांच अगस्त को हरिद्वार कांवड़ लेने चला गया था। इसी दौरान चोरों ने मकान में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित सूरजमल के मुताबिक, वह दो अगस्त को मजदूरी के लिए यमुनानगर गया था। छह अगस्त की रात घर लौटने पर मकान के अंदर सामान अस्त-व्यस्त मिला और सोने-चांदी के जेवर गायब थे। इसके बाद उसने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना सरसावा में तहरीर दी। पीड़ित ने चोरी हुए जेवरों की सूची अलग से देने की बात कही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब चोरों की तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.