सहारनपुर, जुलाई 29 -- Saharanpur News: सहारनपुर, संवाददाता। कांवड़ यात्रा के लिए जिले में रूट डायवर्जन की व्यवस्था दो चरणों में लागू होगी। 180 किलोमीटर के तीन कांवड़ मार्ग पर रूट डायवर्जन का पहला चरण 29 जुलाई यानी आज रात 12 बजे से चार अगस्त तक लागू रहेगा, जबकि दूसरा चरण पांच अगस्त से 11 अगस्त की रात 12 बजे तक यातायात संचालन अलग-अलग नियमों के तहत होगा। इस दौरान भारी, मध्यम और हल्के वाहनों के लिए अलग व्यवस्थाएं रहेंगी। मुख्य कांवड़ मार्ग पर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। जिले में तीन प्रमुख कांवड़ मार्ग बनाए गए हैं। पहला मार्ग काली नदी पुल से शुरू होकर गागलहेड़ी, देहरादून चौक, घंटाघर, नकुड़ तिराहा, सरसावा, शाहजहांपुर होते हुए यमुनानगर तक रहेगा, जो करीब 55 किलो...