Saharanpur News: कांवड़ यात्रा की तैयारियों में जुटा प्रशासन, सड़क किनारे पेड़ों की टहनियां कटवाईं
सहारनपुर, जुलाई 18 -- Saharanpur News: सरसावा। सावन मास में कांवड़ यात्रा को लेकर स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका परिषद ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को अंबाला रोड पर सड़क किनारे खड़े विशालकाय पेड़ों की बड़ी टहनियों को जेसीबी मशीन की सहायता से कटवाया गया। साथ ही सड़क के दोनों ओर मिट्टी डलवाई गई, ताकि कांवड़ियों की आवाजाही के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि सहारनपुर की काली नदी से कांवड़ यात्रा शुरू होते ही सरसावा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांवड़िए हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की ओर रवाना होते हैं। इसे देखते हुए नगर पालिका ने अपनी सीमा में कांवड़ मार्ग पर बैरिकेडिंग और स्वागत द्वार लगाने का कार्य शुरू कर दिया है, जिन पर आकर्षक प्रकाश व्यवस्था भी की जाएगी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.