सहारनपुर, अगस्त 8 -- Saharanpur News: गंगोह। शिवरात्रि नजदीक आते ही हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे हरियाणा के कांवड़ियों की संख्या बढ़ने लगी है। कांवड़ियों की बढ़ती आवाजाही के बीच पुलिस-प्रशासन ने व्यवस्था संभाल ली है, वहीं नगर और देहात में सेवा शिविरों के जरिए भोले की सेवा का सिलसिला भी शुरू हो गया है। बड़ा हनुमान मंदिर परिसर में बाबा बंसी वालों के सेवा भारती परिवार के शिविर का शुभारंभ महंत सुशील शर्मा और कोतवाली प्रभारी इंद्रेश कुमार ने फीता काटकर किया। नानौता मार्ग पर हाईवे के समीप राकेश सिंघल पंडोरे वाले के शिविर का उद्घाटन रोटरी अध्यक्ष आरपी शर्मा, व्यापारी नेता प्रदीप तायल और दीपांशु गोयल ने किया। यह भी पढ़ें- Bagpat News: भोले की भक्ति में डूबे कांवड़ियों का हर तरफ सैलाब डॉ. अमित, डॉ. मनोज, डॉ. विनीत, आरपी सिंह, मनी गोयल, कुमार फौ...