सहारनपुर, अगस्त 7 -- Saharanpur News: कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नागरिक सुरक्षा कोर (सिविल डिफेंस) की ओर से अंबाला रोड स्थित श्री अखंड सत्संग भवन मंदिर के सामने मेडिकल शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि राजू पंवार एवं सिविल डिफेंस के प्रभारी उप नियंत्रक दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उप नियंत्रक दिनेश कुमार ने बताया कि नागरिक सुरक्षा कोर समय-समय पर जनसेवा के लिए ऐसे शिविर आयोजित करता रहा है। कांवड़ यात्रा के दौरान चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों से आने वाले शिवभक्तों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह मेडिकल शिविर लगाया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें तुरंत उपचार उपलब्ध कराया जा सके。

सिविल डिफेंस की भूमिका सीओ नकुड़ ...