Saharanpur News: कांवड़िए की अचानक तबीयत बिगड़ी, पीजीआई भेजा
सहारनपुर, अगस्त 10 -- Saharanpur News: थाना कुतुबशेर क्षेत्र में शिव कांवड़ सेवा शिविर में ठहरे कांवड़िए राहुल पुत्र गुरनाम सिंह निवासी यमुनानगर की अचानक तबीयत बिगड़ गई। हालत खराब होने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कांवड़िए को उपचार के लिए पीजीआई पिलखनी भिजवाया। जानकारी के अनुसार, कांवड़िए राहुल की तबीयत खराब होने की सूचना पर सब सेक्टर-17 के उप निरीक्षक प्रवीण कुमार, रिक्रूट कांस्टेबल दुष्यन्त कुमार, रिक्रूट कांस्टेबल नितिन कुमार और महिला हेड कांस्टेबल सुनीता शिव कांवड़ सेवा शिविर पहुंचे। टीम ने कांवड़िए की स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद एंबुलेंस की व्यवस्था कर राहुल को बेहतर उपचार के लिए पीजीआई पिलखनी रवाना किया गया। यह भी पढ़ें- कांवड़ियों के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट बनी सहारा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.