Saharanpur News: कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष-महानगर अध्यक्ष पद के लिए मांगे आवेदन
सहारनपुर, अगस्त 14 -- Saharanpur News: सहारनपुर। कांग्रेस ने सहारनपुर में जिला और महानगर अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया को जमीनी स्तर पर आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत पार्टी पर्यवेक्षक जिले के सभी 11 ब्लॉकों और सात विधानसभा क्षेत्रों में जाकर कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ कांग्रेसजनों से राय-मशविरा करेंगे। इसके बाद सक्रिय, कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ताओं में से जिला व महानगर अध्यक्ष पद के लिए चार-चार नामों के पैनल तैयार किए जाएंगे। फिलहाल कार्यकर्ताओं से आवेदन मांगे गए है। गुरुद्वारा रोड स्थित कांग्रेस महानगर अध्यक्ष कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता में आईसीसी पर्यवेक्षक, कपूरथला विधायक व पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने बताया कि वह यूपीसी पर्यवेक्षक अजय चौधरी और कामेश रतन के साथ संगठन सृजन अभियान के तहत सहारनपुर पहुंचे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.