Saharanpur News: कांग्रेस कार्यकर्ता ने अभद्रता करने का लगाया आरोप
सहारनपुर, जुलाई 8 -- Saharanpur News: सहारनपुर। महानगर कांग्रेस कार्यालय पर हुए एक कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ता ने महानगर अध्यक्ष पर अभद्रता करने आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत प्रदेश अध्यक्ष से की गई है। कार्यकर्ता प्रभजीत सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष को भेजे पत्र में कहा कि वह पूर्व महानगर सचिव भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंगलवार को गुरुद्वारा रोड स्थित कार्यालय पर एक कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में महानगर के कार्यकर्ता शामिल थे। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने उनके साथ सबके सामने अभद्रता की है। मामले में कार्यकर्ता ने कार्रवाई की मांग की है। उधर, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी का कहना है कि प्रभजीत सिंह के साथ उन्होंने कोई अभद्रता नहीं की। वह शराब के नशे में था। इसलिए उसको हटने के लिए कहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.