Saharanpur News: कांग्रेसियों की पुलिस से धक्कामुक्की, महानगर अध्यक्ष-उपाध्यक्ष गिरफ्तार
सहारनपुर, सितम्बर 29 -- Saharanpur News: सहारनपुर। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लगाए जा रहे 'वोट चोरी' के आरोप और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर सोमवार को कांग्रेस का प्रदर्शन कलेक्ट्रेट गेट पर पुलिस से टकराव में बदल गया। हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान से जुलूस लेकर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट का मुख्य गेट बंद मिला। इसके बाद नारेबाजी तेज हो गई और कुछ कार्यकर्ता गेट पर चढ़कर अंदर जाने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो धक्कामुक्की-खींचतान हो गई। जिलाध्यक्ष का कुर्ता तक फट गया। बाद में महानगर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया गया। सूचना पर सांसद इमरान मसूद व सपा एमएलसी शाहनवाज ने थाने पहुंचकर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.