Saharanpur News: कवि राजेंद्र शर्मा ने पद्मभूषण शन्नो की संगीत-साधना को शब्दों में पिरोया
सहारनपुर, अक्टूबर 14 -- Saharanpur News: सहारनपुर। हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की विश्वविख्यात गायिका और संगीत-शिक्षिका पद्मभूषण शन्नो खुराना की दशकों लंबी संगीत-साधना, जीवन संघर्ष, रचनात्मक यात्रा और बहुआयामी व्यक्तित्व को शब्दों में सहेजने का प्रयास सहारनपुर के कवि एवं कला-संस्कृति समीक्षक राजेंद्र शर्मा ने किया है। शन्नो खुराना के जीवन और संगीत यात्रा पर केंद्रित उनके मोनोग्राफ 'शब्दों में शताब्दी स्वर' का दिल्ली में आयोजित समारोह में स्वयं शन्नो खुराना ने लोकार्पण किया। जन्मशताब्दी वर्ष की दहलीज पर तैयार यह मोनोग्राफ केवल एक प्रतिष्ठित गायिका की जीवन यात्रा का दस्तावेज नहीं, बल्कि उनके सांगीतिक योगदान, स्मृतियों और व्यक्तित्व के विविध पक्षों को सामने लाने का प्रयास भी है। मोनोग्राफ की विशेषता यह है कि इसे किसी एक समय के संस्मरणों तक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.