Saharanpur News: कलेक्ट्रेट बार चुनाव: विवाद गहराया : एल्डर्स कमेटी ने घोषित की चुनाव तारीख, दूसरे गुट ने बताया अवैध
सहारनपुर, जुलाई 24 -- Saharanpur News: सहारनपुर। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के दो गुट आमने-सामने आ गए हैं। एक ओर एल्डर्स कमेटी ने चुनाव प्रक्रिया शुरू करते हुए 5 अगस्त को मतदान कराने की घोषणा कर दी है, वहीं दूसरी ओर मौजूदा पदाधिकारियों ने इस पूरी प्रक्रिया को अवैध बताते हुए एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष की सदस्यता पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से बार एसोसिएशन में विवाद और गहरा गया है। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के वर्ष 2026-27 के चुनाव को लेकर विवाद अब खुलकर सामने आ गया है।
चुनाव कार्यक्रम की घोषणा बृहस्पतिवार को एल्डर्स कमेटी ने बार परिसर में आम सभा की बैठक आयोजित कर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी, जबकि मौजूदा बार एसोसिएशन ने इस पूरी प्रक्रिया को नियम विरुद्ध बताते हुए एल्डर्स कमेटी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.