Saharanpur News: कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद के मलबे में मिला 20 फीट गहरा कुआं
सहारनपुर, सितम्बर 6 -- Saharanpur News: सहारनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वस्त की गई करीब 120 साल पुरानी मस्जिद के मलबे को हटाने के दौरान रविवार सुबह जमीन के नीचे 20 फीट गहरा कुआं मिला। करीब डेढ़ मीटर चौड़े कुएं का पता उस समय चला, जब मलबे के बीच मिले भारी स्लैब को हटाया गया। पोकलैंड मशीन से स्लैब नहीं टूटने पर कटर मंगाकर उसे काटा गया, जिसके बाद नीचे कुआं दिखाई दिया। स्लैब के नीचे कुआं मिलने से मौके पर मौजूद लोगों और कर्मचारियों में भी चर्चा शुरू हो गई। मस्जिद को प्रशासन ने अवैध बताते हुए शनिवार को बुलडोजर से ध्वस्त किया था। 24 घंटे से अधिक समय बाद भी मौके पर मलबा हटाने का काम जारी है। इसी दौरान कुएं के सामने आने से अब उसकी उम्र और निर्माण को लेकर भी सवाल उठे हैं। अधिकारियों को कुएं की जानकारी दे दी गई है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कुआं कब ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.