Saharanpur News: कलश यात्रा के साथ शिवमहापुराण कथा शुरू
सहारनपुर, अगस्त 6 -- Saharanpur News: ग्राम जमालपुर स्थित महाकालेश्वर महादेव मंदिर में सात दिवसीय शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ। बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर यात्रा निकाली, जिसका ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कथा का उद्घाटन भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, सुखवीर कश्यप और ग्राम प्रधान विद्या देवी ने फीता काटकर किया। कथा व्यास स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने गंगाजल से भगवान महाकालेश्वर महादेव का जलाभिषेक कराया और आगामी सात दिनों तक शिवमहापुराण कथा का श्रवण कराने की जानकारी दी। मोनू कश्यप, मांगेराम कश्यप, सुभाष कश्यप, अनित कश्यप, सीताराम, नीरज कश्यप, पंकज कश्यप और शिवा कश्यप सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: 108 महिलाओं की कलश यात्रा से शुरू हुआ महाकालेश्वर मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.