सहारनपुर, अक्टूबर 28 -- Saharanpur News: सहारनपुर। करवाचौथ का त्योहार नजदीक आते ही महानगर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। सुहाग के इस पर्व को खास बनाने के लिए महिलाएं जमकर खरीदारी कर रही हैं। चूड़ी-कंगन, करवा, सौंदर्य प्रसाधन और आकर्षक परिधानों की दुकानों पर दिनभर भीड़ उमड़ रही है। त्योहार के उत्साह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि साप्ताहिक अवकाश के दिन भी बाजार खुले रहे और देर रात तक दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। करवाचौथ को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। कोई साड़ी और सूट पसंद कर रही है तो कोई सोलह शृंगार के लिए चूड़ियां, कंगन, बिंदी और अन्य सौंदर्य प्रसाधन खरीद रही है। पूजन के लिए करवा और पूजा सामग्री की दुकानों पर भी भीड़ बढ़ गई है। दुकानदारों ने ग्राहकों की पसंद को देखते हुए अलग-अलग डिजाइन और रंगों के सामान सजाए हैं। बा...