सहारनपुर, नवम्बर 27 -- Saharanpur News: सहारनपुर। दिल्ली के ऐतिहासिक किसान आंदोलन के छह साल पूरे होने पर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के आह्वान पर किसानों ने गुरुवार को कमिश्नरी कार्यालय पर डेरा डाल दिया। भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के नेतृत्व में सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर के बड़ी संख्या में किसान धरने में शामिल हुए। किसानों ने कमिश्नरी परिसर में तंबू गाड़कर रातभर धरना देने का ऐलान किया है। आज 27 नवंबर को कमिश्नर को ज्ञापन सौंपने के साथ दो दिनी धरने का समापन होगा। किसानों की प्रमुख मांगों में दिल्ली आंदोलन के दौरान हुए समझौते के तहत एमएसपी की कानूनी गारंटी समेत लंबित मांगों को पूरा करना शामिल है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में गन्ने का मूल्य तत्काल 500 रुपये प्रति कुंतल घोषित किए जाने, मय सूद बकाया का भुगतान दिलाने, बिजल...