Saharanpur News: कबड्डी के अखाड़े में दम दिखाएंगी मंडल की 14 बेटियां
सहारनपुर, नवम्बर 6 -- Saharanpur News: सहारनपुर। कबड्डी के मैदान में सहारनपुर मंडल की 14 बेटियां प्रदेश स्तर पर अपनी ताकत और खेल का हुनर दिखाएंगी। गुरुवार को डा. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए मंडलीय ट्रायल में इनका चयन किया गया। ये खिलाड़ी 14 से 16 नवंबर तक रायबरेली में होने वाली प्रदेशीय सबजूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। चयनित खिलाड़ियों में सहारनपुर की मानवी, सृष्टि, खुशी सैनी, झलक और अवनी, मुजफ्फरनगर की उन्नति, कशिश, हिमानी, नैना और आंचल तथा शामली की वंशिका, नेहा, वाणी और कशिश शामिल हैं। ट्रायल जिला कबड्डी संघ के सचिव सुनील कुमार, ईश्वर पाल सिंह मुखिया, सहायक प्रशिक्षक प्रवीन कुमार और संजीव कुमार के निर्देशन में हुए। वहीं, अमरोहा में होने वाली सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला और मंडलीय ट्रायल 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.