Saharanpur News: कपड़ा कारोबारी की सड़क हादसे में मौत
सहारनपुर, अक्टूबर 22 -- Saharanpur News: हरियाणा के रोहतक में अज्ञात वाहन की टक्कर से चिलकाना निवासी कपड़ा कारोबारी अब्दुल रहमान (40) की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अब्दुल रहमान पुत्र अब्बास मूल रूप से चिलकाना थाना क्षेत्र के गांव नल्हेड़ा के निवासी थे। वह फिलहाल रोहतक की एकता कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहे थे। जानकारी के मुताबिक, वह बाइक से एक दुकानदार को कपड़े देने जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घायल अब्दुल रहमान को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। बुधवार शाम शव घर पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। गमगीन माहौल में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। वह पत्नी और चार बच्चों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.