Saharanpur News: कन्या पूजन मां आदिशक्ति की आराधना का स्वरुप : स्वामी कालेंद्रानंद
सहारनपुर, अक्टूबर 19 -- Saharanpur News: सहारनपुर। राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत महाष्टमी पर कन्या पूजन किया गया। श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कन्याओं को मां भगवती का स्वरूप बताते हुए पूजन की महिमा का वर्णन किया। इस अवसर पर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कन्याओं के चरण गंगाजल से धोए और कुमकुम का तिलक लगाकर पूजन किया। इसके बाद कन्याओं को हलवा-पूरी का भोग कराया गया और उपहार भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि कन्या पूजन मां भगवती आदिशक्ति की आराधना है। मां आदिशक्ति कन्या रूप में विराजमान हैं। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: नवमी पर घरों से लेकर मंदिरों तक हुआ कन्या पूजन कन्याओं का पूजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.