सहारनपुर, सितम्बर 29 -- Saharanpur News: नागल। सोमवार दोपहर पंचकूला देहरादून हाईवे पर किसानों द्वारा अपने खेतों में जाने को बनाए गए कट को बंद करने पहुंचे अधिकारियों को किसानों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। करीब चार घंटे चले हंगामे के बाद किसानों के भारी विरोध के चलते अधिकारियों को बैरंग लौटना पड़ा। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक जेसीबी व हाइड्रा ले टीम के साथ पहुंचे एनएचएआई अधिकारियों ने किसानों द्वारा बनाए गए कट को बंद करना शुरू कर किया, कट बंद किए जाने की सूचना पर किसान नेता राहुल खारी के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने भारी हंगामा किया।

किसानों की मांग किसानों का कहना था कि पूर्व में भी एनएचएआई अधिकारी सर्विस रोड बनाए जाने का आश्वासन दे चुके हैं, लेकिन आज तक उन्हें सर्विस रोड नहीं दिया गया। किसानों को अपने खेतों में आने जाने को भारी...