Saharanpur News: कचरा और टायर जलने से तीतरो मार्ग पर फैल रहा जहरीला धुआं
सहारनपुर, अक्टूबर 3 -- Saharanpur News: गंगोह तीतरो मार्ग पर रात्रि में कचरा और पुराने टायर और कचरा जलने से उठने वाला धुआं वातावरण को दुषित कर रहा है। जिससे राहगीरों और ग्रामीणों को सांस तक लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि प्रशासन किसानों द्वारा जलाई जाने वाली पराली की निगरानी तो सेटेलाइट से करता है। लेकिन रात के अंधेरे में खुलेआम जलाए जा रहे टायर और कचरे पर निगरानी नहीं हो पा रही है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि रात में टायर और कचरा जलाने वालों पर रोक लगाने को प्रभावी कार्रवाई होनाजनहित में बेहद जरुरी है। ताकि मार्ग पर प्रदूषण और धुएं की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.