Saharanpur News: औद्योगिक गलियारे के लिए जमीन नहीं देंगे किसान, 17 गांवों का फैसला
सहारनपुर, सितम्बर 14 -- Saharanpur News: बड़गांव। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए रामपुर मनिहारान तहसील में प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे के विरोध में रविवार को सिरसली खुर्द में 17 गांवों के किसानों की महापंचायत हुई। पंचायत में किसानों ने एकमत होकर कहा कि किसी भी कीमत पर अपनी उपजाऊ जमीन औद्योगिक गलियारे के लिए नहीं देंगे। किसानों का कहना है कि जमीन चली गई तो परिवारों की आजीविका पर संकट खड़ा हो जाएगा। महापंचायत की अध्यक्षता चौधरी ऋषिपाल सिंह ने की। किसानों ने आंदोलन को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए समितियां गठित करने का निर्णय लिया। इसके बाद राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी को ज्ञापन देकर प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे का विरोध करने की रणनीति बनाई गई। पंचायत में प्रधान नकुल, प्रधान आरिफ, प्रधान हुसैन, सालिम प्रधान, असलम प्रधान, रामकिशन राणा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.