सहारनपुर, नवम्बर 13 -- Saharanpur News: सहारनपुर। नगर निगम द्वारा संचालित एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का लाभ उठाने का शनिवार को अंतिम दिन है। 15 अगस्त से शुरू हुई इस योजना के तहत शुक्रवार तक करीब 3500 लोगों ने आवेदन किया है। इनमें से 3000 आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं। योजना के तहत अब तक करीब तीन करोड़ चार लाख रुपये का राजस्व नगर निगम के खाते में जमा हो चुका है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संगीता गुप्ता ने बताया कि योजना के तहत बकायेदारों को राहत पाने का अवसर दिया गया है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि जिन लोगों ने अभी तक योजना का लाभ नहीं उठाया है, वे अंतिम दिन का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर योजना का लाभ उठाएं। आज के बाद इस योजना का लाभ मिलने का अवसर समाप्त हो जाएगा। यह भी पढ़ें- Lucknow News: गृहकर, जलकर व सीवर कर ...