Saharanpur News: ओटीएस में 913 करदाताओं ने किया आवेदन, 695 का निस्तारण
सहारनपुर, सितम्बर 14 -- Saharanpur News: नगर निगम की गृहकर, जलकर और सीवरकर की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत अब तक 913 करदाताओं ने आवेदन किए हैं। इनमें से 695 आवेदनों का निस्तारण किया जा चुका है। वहीं, 211 करदाताओं ने बकाया जमा कर ब्याज छूट का लाभ उठाया है। योजना के तहत अब तक नगर निगम को 52 लाख 83 हजार रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है। कर निर्धारण अधिकारी श्रुति माहेश्वरी ने बताया कि शासन के निर्देश पर 15 अगस्त से शुरू हुई ओटीएस योजना में समस्त बकाया टैक्स जमा करने वाले करदाताओं को ब्याज में पूरी छूट दी जा रही है। आवेदन की अंतिम तिथि 14 नवंबर 2026 है। योजना का लाभ अधिक से अधिक करदाताओं तक पहुंचाने के लिए विभिन्न वार्डों में शिविर लगाए जा रहे हैं।
ओटीएस कैंपों का कार्यक्रम शिविरों में ओटीएस आवेदन, करंट बिल जमा करने और आपत्तियों के निस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.