Saharanpur News: ऑपरेशन क्लीन: 44 मुकदमों की 455 लीटर शराब जमीन में दबाकर नष्ट की
सहारनपुर, अक्टूबर 24 -- Saharanpur News: थाने में शनिवार को ऑपरेशन क्लीन के तहत 44 मुकदमों से जुड़ी 455 लीटर अवैध शराब नष्ट कराई गई। इसमें देशी शराब के साथ हरियाणा और अरुणाचल प्रदेश की शराब भी शामिल थी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने थाना परिसर में गड्ढा खुदवाकर शराब का नियमानुसार निस्तारण कराया। यह शराब वर्ष 2022 से 2025 के बीच आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमों में बरामद की गई थी। कार्रवाई न्यायालय एसीजेएम द्वितीय सहारनपुर के आदेश पर गठित समिति की मौजूदगी में हुई। समिति की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी सदर पवन कुमार ने की। इसमें अभियोजन अधिकारी राजीव कुमार, थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार, आबकारी निरीक्षक विकास यादव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अतुल कुमार और हेड मोहर्रिर अशोक कुमार शामिल रहे। पुलिस के ऑपरेशन क्लीन के तहत मुकदमों से जुड़े माल का कानूनी प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.