Saharanpur News: ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान की 99 हजार रुपये की ठगी
सहारनपुर, अक्टूबर 26 -- Saharanpur News: गंगोह। ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान डाक्टर पत्नी से 99 हजार रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। मोहल्ला बाबूराय निवासी डॉ. राकेश सिंघल ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनकी पत्नी ने आनलाईन साइट से कुछ सामान मंगाया था। सामान वापस करने पर रिफंड मिलना था। रविवार शाम एक व्यक्ति ने फोन कर एक हजार रुपये वापस भेजने की बात कही और व्हाट्सऐप पर क्यूआर कोड दिखाने को कहा। आरोप है कि पांच बार क्यूआर कोड दिखाने के दौरान उनके खाते से 30 हजार, 20 हजार और अन्य तीन अन्य किस्तों में कुल 99 हजार रुपये निकाल लिए गए। सोमवार सुबह बैंक के संदेश देखने पर उन्हें ठगी का पता चला। सीओ शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से अनजान व्यक्तियों के कहने पर बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा नहीं करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.