Saharanpur News: एसबीआई के पेंशनर सम्मेलन में समस्याओं पर हुआ मंथन, वरिष्ठ पेंशनर सम्मानित
सहारनपुर, अक्टूबर 10 -- Saharanpur News: सहारनपुर। भारतीय स्टेट बैंक की ओर से दिल्ली रोड स्थित एक होटल के सभागार में वार्षिक पेंशनर सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें पेंशनरों ने बैंक की विभिन्न शाखाओं में आ रही समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव रंजन ने समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान वरिष्ठ पेंशनरों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने पेंशनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों का स्वागत किया। इनमें एसोसिएशन अध्यक्ष आरके भटनागर, सचिव एसडी शर्मा, उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह व रणबीर सिंह, सहसचिव अनिल शर्मा व संजय शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रदीप शर्मा तथा संगठन सचिव अरुण बंसल व आरपी शर्मा शामिल रहे। क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव रंजन ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए एस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.