सहारनपुर, अगस्त 26 -- Saharanpur News: गंगोह। डीएवी रसूलपुर में हुई कलस्टर स्तरीय प्रतियोगिता में एसपीएम डीएवी के खिलाड़ियों ने 8 स्वर्ण, 9 रजत और 6 कांस्य समेत 29 पदक हासिल किए। अंडर-14 में आहना ने 200 मीटर, एल्प्स ने शॉटपुट, असटिका ने लंबी कूद और देव चौधरी ने 800 व 1500 मीटर में स्वर्ण जीता। अंडर-17 में पीयूष ने 800 व 1500 मीटर में स्वर्ण हासिल कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान बनाया। अल्तमश, मनसा, अब्दुल रहमान, तनु समेत अन्य खिलाड़ियों ने भी पदक जीते। प्रधानाचार्य संदीप सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...