सहारनपुर, जुलाई 3 -- Saharanpur News: सहारनपुर, संवाददाता। एरियर बिल का भुगतान लंबित होने से नाराज खंड शिक्षा अधिकारी सोमबीर सिंह ने लेखाधिकारी बेसिक पर बिल कोषागार न भेजने का आरोप लगाते हुए 4 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि 3 जुलाई तक बिल कोषागार नहीं भेजा गया तो वह लेखाधिकारी बेसिक के कार्यालय पर धरना शुरू करेंगे। सोमबीर सिंह ने जारी बयान में कहा कि वित्त नियंत्रक इलाहाबाद के 6 जून 2026 के आदेश के बावजूद उनका एरियर बिल एक महीने से लंबित है। आरोप है कि बार-बार अनुरोध करने के बाद भी पिछले दस दिनों से लेखाधिकारी बेसिक बिल पर हस्ताक्षर कर कोषागार नहीं भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...