सहारनपुर, अक्टूबर 9 -- Saharanpur News: सहारनपुर।मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में मतदाताओं को मतदान के दौरान पहचान साबित करने के लिए वोटर आईडी के साथ वैकल्पिक पहचान पत्र की सुविधा भी मिलेगी। 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान में प्रतिरूपण रोकने के लिए मतदाताओं को वोट डालने से पहले अपना मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। यदि किसी मतदाता के पास फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध नहीं है या वह उसे प्रस्तुत नहीं कर पाता है तो 10 निर्धारित वैकल्पिक दस्तावेजों में से कोई एक दिखाकर मतदान किया जा सकेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि वैकल्पिक पहचान पत्रों में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और भारतीय पासपोर्ट शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: मतदाता फ...