Saharanpur News: एपीके फाइल डाउनलोड कराकर 98,998 रुपये उड़ाए, पुलिस ने वापस कराई रकम
सहारनपुर, सितम्बर 19 -- Saharanpur News: सरसावा। मोबाइल में एपीके फाइल डाउनलोड कराना भाजपा नेत्री नेहा राणा के पति करण सिंह राणा को भारी पड़ गया। अज्ञात साइबर ठग ने फाइल डाउनलोड कराने के बाद उनके खाते से 98,998 रुपये निकाल लिए। शिकायत मिलते ही सरसावा साइबर हेल्प डेस्क ने तेजी दिखाते हुए ठगी की रकम को आईडीबीआई बैंक में होल्ड करा दिया। इसके बाद शुक्रवार को पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। कौशिक विहार कॉलोनी निवासी करण सिंह राणा पुत्र रोहताश सिंह ने पुलिस को बताया कि अज्ञात व्यक्ति के कहने पर उन्होंने मोबाइल में एपीके फाइल डाउनलोड की थी। इसके कुछ ही देर बाद खाते से 98,998 रुपये निकल गए। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पेंशन कार्ड बनाने के नाम पर रिटायर्ड शिक्षक से 46 हजार ठगे शिकायत मिलते ही साइबर हेल्प डेस्क ने साइबर क्राइम पोर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.