Saharanpur News: एनसीसी के पहले बैच के कैडेट्स को मिले बी सर्टिफिकेट
सहारनपुर, अगस्त 22 -- Saharanpur News: नानौता। ग्रीन फील्ड एकेडमी में एनसीसी का पहला बैच पूरा होने पर कैडेट्स को बी सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी अरविंद चौहान ने प्रमाण-पत्र वितरित करते हुए विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व, देशभक्ति, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना विकसित करती है। कैडेट्स ने प्रमाण-पत्र मिलने को गर्व का क्षण बताया। प्रधानाचार्या कुमुद पुंडीर ने सभी कैडेट्स को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों से एनसीसी से मिली अनुशासन और सेवा भावना को जीवन में अपनाने तथा लक्ष्य हासिल करने के लिए मेहनत जारी रखने का आह्वान किया। इस दौरान उत्कर्ष पुंडीर, फहीम खान और पारुल मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- फिजिकल, मेडिकल और लिखित परीक्षा के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.