सहारनपुर, सितम्बर 24 -- Saharanpur News: गंगोह। हिंदू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में एनएसएस का 57वाँ स्थापना दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्य विजय कुमार एवं कार्यक्रम प्रभारी डॉ. अरुण कुमार धीमान द्वारा एनएसएस के मुख्य उद्देश्यों, सेवा भावना, सामाजिक जिम्मेदारी, अनुशासन, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रसेवा तथा समाज के प्रति अपने दायित्वों के बारे में विस्तार से बताया। छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर विद्यालय परिसर तथा गांधी पार्क में साफ-सफाई की गई। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पौधारोपण भी किया गया और पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। रंगोली के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया। स्वयंसेवकों मोहम्मद शावेज, मोहम्मद समद, शिफा, तमन्ना चौधरी, मयंक, गोविंद, सा...