Saharanpur News: एडी हेल्थ का चार्ज संभालने पर डा. लोकेश गुप्ता का स्वागत
सहारनपुर, सितम्बर 8 -- Saharanpur News: सहारनपुर, संवाददाता। प्रोन्नति के बाद डा. लोकेश गुप्ता ने सहारनपुर मंडल के अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाओं का कार्यभार संभालने पर चिकित्साधिकारियों ने बुकें देकर स्वागत किया। अब वह मंडलायुक्त सहारनपुर की देखरेख में मंडल के तीनों जिलों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समय-समय पर समीक्षा करेंगे और जरूरत के अनुसार दिशा-निर्देश देंगे। डा. लोकेश गुप्ता इससे पहले सहारनपुर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी रह चुके हैं। इसके बाद उन्होंने मुजफ्फरनगर में जिला क्षय रोग अधिकारी के पद पर सेवाएं दीं। प्रोन्नति के बाद अब उन्हें दोबारा सहारनपुर मंडल में अपर निदेशक की जिम्मेदारी मिली है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उनका स्वागत करने के लिए जिला क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.