सहारनपुर, सितम्बर 22 -- Saharanpur News: सहारनपुर। एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर रकम न निकलने पर मदद के बहाने कार्ड बदलकर पैसे निकालने वाले आरोपी को जनकपुरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 11 एटीएम कार्ड और 3,210 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि आरोपी पहले एटीएम में ऐसी चीज लगा देता था, जिससे रकम नहीं निकलती थी। इसके बाद मदद करने के बहाने ग्राहक का कार्ड बदल लेता और बाद में दूसरे एटीएम से रकम निकाल लेता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी का आपराधिक इतिहास लंबा है और झांसी से मुजफ्फरनगर तक उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार न्यू शारदा नगर निवासी विपिन कुमार ने 13 सितंबर को जनकपुरी थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने ...