Saharanpur News: एटा से सहारनपुर तक वारदातों का जाल, तीन आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर, अक्टूबर 29 -- Saharanpur News: सहारनपुर। सदर बाजार थाना पुलिस ने लूट और चोरी की दो वारदातों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लूट के 27 हजार रुपये, चोरी के पांच हजार रुपये, वारदात में इस्तेमाल काली औरा कार, पल्सर बाइक और एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, 26 अक्टूबर को सरसावा क्षेत्र के शेखपुरा निवासी पप्पू से कार और बिना नंबर की पल्सर बाइक सवार तीन लोगों ने 27 हजार रुपये लूटे थे। वहीं, 12 अगस्त को ब्रह्मपुरी कॉलोनी निवासी सोनू कुमार के घर से नकदी और जेवर चोरी किए गए थे। दोनों मामलों की जांच के दौरान सामने आए आरोपियों को बुधवार को छोटी रेलवे लाइन के पास डीलर शॉप से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में एटा निवासी राकेश उर्फ कालिया और फतेहगढ़ निवासी पीतम उर्फ प्रथम व फद्दन शामिल हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.