Saharanpur News: एक नवंबर से बदलेगी शहर की सफाई व्यवस्था, निजी कंपनियों के हाथों में होगी कमान
सहारनपुर, अक्टूबर 26 -- Saharanpur News: सहारनपुर। शहर की सफाई व्यवस्था में एक नवंबर से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। नगर निगम की ओर से सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी निजी कंपनियों को सौंपने की तैयारी की गई है। इसके तहत शहर के 70 वार्डों में से 58 वार्डों में दो निजी कंपनियां सफाई कार्य संभालेंगी, जबकि शेष 12 वार्डों में नगर निगम के सफाई कर्मचारी ही तैनात रहेंगे। नई व्यवस्था के तहत सफाई कार्यों की निगरानी से लेकर शिकायतों के निस्तारण तक की जिम्मेदारी तय की जाएगी। नई व्यवस्था के अनुसार, 26 वार्डों में आरआर कंपनी और 32 वार्डों में सुखमा कंपनी सफाई व्यवस्था संभालेगी। बाकी 12 वार्डों में नगर निगम के स्थायी और संविदा सफाई कर्मचारी पहले की तरह सफाई कार्य करेंगे। व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सफाई नायक और संबंधित कंपनी के सुपरवाइजर संयुक्त रूप से स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.