Saharanpur News: एक्सप्रेसवे पर किसानों ने रुकवाया निर्माण, चकमार्ग बहाली की मांग
सहारनपुर, अक्टूबर 7 -- Saharanpur News: नागल। गांगनोली से नाफेपुर के बीच हलगोवा-हरिद्वार एक्सप्रेसवे पर बुधवार को किसानों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। बसेड़ा, पहाड़पुर, ताजपुर, नगली मेहनाज और गांगनोली के किसान खेतों तक आने-जाने का रास्ता नहीं मिलने से नाराज थे। किसानों का आरोप है कि निर्माण के दौरान हाईवे अथॉरिटी ने एक्सप्रेसवे के दोनों ओर चकमार्ग उपलब्ध कराने का भरोसा दिया था, लेकिन गन्ने का सीजन शुरू होने के बावजूद रास्ता बहाल नहीं किया गया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर काम बंद करा दिया। किसान हरीश त्यागी, बिजेंद्र उर्फ काला, शंकर त्यागी, अनिल त्यागी, सचिन कुमार, सुरेश, पंकज, सुनील और प्रिंस ने कहा कि नाफेपुर से गांगनोली तक दोनों ओर रास्ता बहाल होने तक निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। किसानों ने अथॉरिटी पर लापरवाही का आरोप लगाया।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.