सहारनपुर, अगस्त 26 -- Saharanpur News: चिलकाना। पैरागपुर निवासी ऐजाज पुत्र इरफान ने उधारी के 40 हजार रुपये मांगने पर गांव के ही चार युवकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। ऐजाज के मुताबिक करीब चार माह पहले उसने आरोपी को रकम ऑनलाइन भेजी थी। तय समय पर रुपये वापस मांगने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने परिवार के अन्य लोगों के साथ लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया। मारपीट में ऐजाज के कान का पर्दा फटने का आरोप है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: युवक को पीटने में चार पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...