Saharanpur News: उद्यमियों व व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश
सहारनपुर, जुलाई 15 -- Saharanpur News: सहारनपुर। डीएम अरविन्द कुमार चौहान की अध्यक्षता में राज्य कर विभाग के सभागार में जिला उद्योग बंधु एवं जिला व्यापार बंधु की बैठक आयोजित हुई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्यमियों और व्यापारियों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण किया जाए। जब तक किसी शिकायत का समाधान न हो, उसे एजेंडे से न हटाया जाए। निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने समय सीमा के भीतर सभी मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम से जुड़े कई सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान चर्चा डीएम ने रिचा पैकिंग, आरती प्रिंटर्स, सुपर पेंट और अंबे इंडस्ट्रीज क्षेत्र में सड़क बनने के बाद लंबित नाली निर्माण जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.