Saharanpur News: उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति का मामला उठाया
सहारनपुर, सितम्बर 21 -- Saharanpur News: देवबंद। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) से जुड़े उद्यमियों ने प्रशासन व विद्युत निगम अधिकारियों के साथ बैठक की। उद्यमियों ने ज्ञापन के माध्यम से औधोगिक क्षेत्र में बिजली व्यवस्था में सुधार कराने की मांग पॉवर कारपोरेशन के अधिकारियों के समक्ष की।इंडस्ट्रियल स्टेट में बैठक में आईआईए के चैप्टर चेयरमैन विजेश कंसल ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र की कई फैक्ट्रियों का बिजली लोड निकट स्थित कॉलोनी की बिजली आपूर्ति से जुड़ा हुआ है। जिससे ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। कहा कि समस्या से निजात दिलाने के लिए औद्योगिक क्षेत्र के लिए अलग से फीडर की व्यवस्था कराई जाए, जिससे सभी फैक्ट्रियों को निर्बाध और सुचारु बिजलीआपूर्ति हो सके। साथ ही औद्योगिक क्षेत्र से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की एचटी लाइन को ऊंचा उठाकर सुरक्षा के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.