सहारनपुर, सितम्बर 22 -- Saharanpur News: देवबंद। दश लक्षण पर्व में छठे दिन नगर के जैन मंदिरों में उत्तम संयम धर्म की पूजा करने के साथ ही सुगंध दशमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मंदिरों में श्रीजी का अभिषेक और शांतिधारा कर नित्य नियम पूजा, उत्तम संयम धर्म पूजा एवं तत्वार्थ सूत्र विधान किया। श्री पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर बाहरा में पंडित मोहित शास्त्री ने कहा कि उत्तम संयम का अर्थ इंद्रियों और मन पर नियंत्रण रखते हुए आत्मा की विकारपूर्ण प्रवृत्तियों को रोकना है। संयम के माध्यम से मनुष्य अपने जीवन को धर्म और सदाचार की ओर ले जा सकता है। इस दौरान श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति के पदाधिकारियों का चुनाव भी कराया गया। यह भी पढ़ें- Etah News: संयम धर्म के बिना जीवन बिना ब्रेक की गाड़ी के समान इसके बाद हवन कुंड में मंत्रोच्चार के साथ ...