Saharanpur News: ई-रिक्शा हादसे में घायल बुजुर्ग महिला की मौत, पिकअप चालक पर केस
सहारनपुर, अगस्त 6 -- Saharanpur News: कस्बे में ई-रिक्शा को टक्कर मारने के बाद गंभीर रूप से घायल हुई बुजुर्ग महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर बेहट थाना पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित शिवा पुत्र राजू निवासी ग्राम खिड़का जुनारदार ने बताया कि सोमवार को उसकी दादी कांता देवी पारिवारिक महिलाओं के साथ ई-रिक्शा से कलसिया चौराहे से बेहट जा रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान पिकअप चालक सुमन कुमार पुत्र देवराज निवासी जिला सोलन (हिमाचल प्रदेश) ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में कांता देवी समेत अन्य सवारियां और ई-रिक्शा चालक घायल हो गए। आरोप है कि चालक भागते समय दो मोटरसाइकिलों को भी टक्कर मार गया। कांता देवी को जिला अस्पताल से पिलखनी रेफर किया गया, जहां मंगलवार को उप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.