Saharanpur News: इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, धमाके से मचा हड़कंप
सहारनपुर, सितम्बर 3 -- Saharanpur News: पुवांरका। देहरादून रोड पर सड़क दूधली स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के सामने खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ। कुछ ही मिनटों में स्कूटी जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास कोई व्यक्ति नहीं था। नगर कोतवाली क्षेत्र की नूर बस्ती निवासी अब्दुल रहमान ने करीब छह माह पहले इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदी थी। बुधवार को वह स्कूटी लेकर बैंक पहुंचा और उसे बाहर खड़ा कर अंदर चला गया। इसी दौरान स्कूटी से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते बैटरी में जोरदार धमाका हुआ और आग भड़क उठी। आसपास मौजूद लोगों ने मशक्कत के बाद आग बुझाई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि पास की एक दुकान के गेट का शीशा चटक गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.