Saharanpur News: इनसे सीखें: असगरपुर में स्मैक पर अंकुश लगाने के लिए निगरानी समिति गठित
सहारनपुर, अक्टूबर 16 -- Saharanpur News: मिर्जापुर। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और स्मैक के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए असगरपुर गांव के लोगों ने सराहनीय पहल की है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान चौधरी मौ. राशिद की देखरेख में निगरानी समिति का गठन किया है। समिति स्मैक तस्करों पर नजर रखेगी और उनकी गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देकर कार्रवाई में सहयोग करेगी। गांव में स्मैक के बढ़ते कारोबार और युवाओं में नशे की लत को लेकर ग्रामीणों ने बैठक की। इसमें नशे के खिलाफ एकजुट होकर काम करने और युवाओं को इस बुराई से बचाने का फैसला लिया गया। ग्रामीणों का मानना है कि सामूहिक प्रयासों और जागरूकता से नशे के कारोबार पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। समिति में ग्राम प्रधान चौधरी मौ. राशिद के अलावा आरिफ, रियासत, गालिब, नौशाद, इस्लाम, उसमान, सलीम, जाकिर, रहमान, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.