Saharanpur News: इटावा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, जहरीले पदार्थ की आशंका
सहारनपुर, अक्टूबर 30 -- Saharanpur News: गागलहेड़ी। थाना क्षेत्र के गांव इटावा में गुरुवार को 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है। परिजन उसे गंभीर हालत में गागलहेड़ी कस्बे के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सुनीता पत्नी मांगेराम की शादी करीब सात साल पहले हुई थी। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि उसने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां दोपहर करीब 12 से एक बजे के बीच उसने दम तोड़ दिया। सुनीता की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। उसके दो मासूम बच्चे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.