Saharanpur News: इकरा हसन-पुलिस नोकझोंक का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर फिर वायरल
सहारनपुर, नवम्बर 24 -- Saharanpur News: सहारनपुर। कैराना सांसद इकरा हसन और पुलिस के बीच 19 मई को डीआईजी कार्यालय पर हुई नोकझोंक का पुराना वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद डीआईजी कार्यालय का यह पुराना विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। 19 मई को सांसद इकरा हसन, शामली के मोनू कश्यप हत्याकांड में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सहारनपुर स्थित डीआईजी कार्यालय पहुंची थीं। यहां उन्होंने डीआईजी अभिषेक सिंह से मुलाकात कर अपनी बात रखी थी। मुलाकात के बाद जब वह कार्यालय से बाहर निकल रही थीं, तभी पुलिसकर्मियों से उनकी तीखी बहस हो गई। इस दौरान एक महिला पुलिसकर्मी के हाथ लगाने पर सांसद इकरा हसन भड़क गई थीं। उन्होंने साफ कहा था कि मुझे हाथ मत लगाइए। इसके बाद पुलिस उन्हें महिला थाने ले गई थी, जहां कुछ देर बाद छोड़ दिया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.