सहारनपुर, जुलाई 17 -- Saharanpur News: चिलकाना, संवाददाता। क्षेत्र के गांव से युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में हिंदू परिवारों के घरों पर लगाए गए पलायन के पोस्टर गुरुवार को हटा दिए गए। नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी के प्रतिनिधि विकेश चौधरी ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार और ग्रामीणों से बातचीत की तथा निष्पक्ष कार्रवाई और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इसके बाद ग्रामीणों की सहमति से पोस्टर हटा दिए गए। दरअसल कई दिन पूर्व दूसरे समुदाय का युवक एक युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। आरोप है कि लगातार थाने के चक्कर लगाने के बावजूद न तो युवती बरामद हुई और न ही आरोपी व उसके सहयोगियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई। इसी नाराजगी में बुधवार को ग्रामीणों और परिजनों ने अपने घरों पर पलायन के पोस्टर चस्पा कर दिए थे। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में ह...