सहारनपुर, अक्टूबर 15 -- Saharanpur News: सहारनपुर। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन महाराजा अग्रसेन भवन स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित आशाबानी डांडिया रास 6.0 में गरबा और डांडिया की धूम रही। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने संगीत की मधुर धुनों पर डांडिया खेलकर उत्सव को यादगार बना दिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और उल्लास का माहौल रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर महापौर अजय सिंह की धर्मपत्नी रीता सिंह, विधायक राजीव गुम्बर की धर्मपत्नी स्नेह गुम्बर, बबीता तोमर, मिन्टी छाबड़ा, नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी की धर्मपत्नी मीनाक्षी चौधरी, थाना मंडी की मिशन शक्ति प्रभारी प्रीति चौधरी, भाजपा प्रदेश महिला कार्यकारिणी की सदस्य कुसुम अग्रवाल और जिला अध्यक्ष महिला शिक्षक संघ अल्का भटनागर सहि...