Saharanpur News: आवास के बाहर स्वामी की बिना अनुमति के लगा दिया गैस बॉक्स, परिवार परेशान
सहारनपुर, अक्टूबर 27 -- Saharanpur News: सहारनपुर। गिल कॉलोनी में मकान के मुख्य प्रवेश द्वार पर गैस कनेक्शन बॉक्स लगाए जाने से परिवार के सामने गेट निर्माण और वाहनों की आवाजाही का संकट खड़ा हो गया है। गृहस्वामी सुरेंद्र कुमार का आरोप है कि संबंधित कंपनी ने बॉक्स लगाने से पहले न तो उन्हें सूचना दी और न ही अनुमति ली। अब घर के फ्रंट पर लगे बॉक्स के कारण भविष्य में गेट बनवाने और कार निकालने में परेशानी होने की आशंका है। सुरेंद्र कुमार के अनुसार, उनके तीन बेटे हैं और तीनों के घरों के गेट अलग-अलग बनाए जाने हैं। जिस स्थान पर गैस कनेक्शन बॉक्स लगाया गया है, वह मकान के मुख्य प्रवेश हिस्से में आता है। ऐसे में बॉक्स की मौजूदगी गेट निर्माण की योजना को प्रभावित कर सकती है। परिवार को आशंका है कि इससे कार और अन्य वाहनों को घर के अंदर लाने तथा बाहर निकालन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.