सहारनपुर, अगस्त 28 -- Saharanpur News: तीतरों। गांव धानवा में आवारा कुत्ते के आतंक से ग्रामीणों में दहशत है। कुत्ते ने बुजुर्ग पूर्ण सिंह समेत चार लोगों को काटकर घायल कर दिया। खास बात यह है कि पूर्ण सिंह को आवारा कुत्ता तीसरी बार काट चुका है। ग्रामीणों के अनुसार कुत्ते ने पहले पूर्ण सिंह पर हमला किया। इसके बाद श्रवण कुमार, सतीश कुमार और वेदपाल को भी काट लिया। चारों घायलों को रेबीज का टीका लगवाने के लिए गंगोह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ने से लोगों को परेशानी हो रही है और बच्चों व बुजुर्गों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को पत्र भेजकर आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...